Uncategorized
आंगनबाड़ी बहने हमारे समाज की सेवा की मजबूत कड़ी है । शीतल नेगी ।

समालखा । लोकेश झा। भाजपा महिला मोर्चा समालखा शहरी अध्यक्ष शीतल नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विचार और प्रयासों से समालखा में आंगनवाड़ी बहनों के साथ सेवा संकल्प एवं आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी बहनों को समाज और महिला व बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें शीतल नेगी ने प्रशंसा पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शीतल नेगी ने बताया आंगनवाड़ी बहनें हमारे समाज की सेवा की मजबूत कड़ी हैं, जो निरंतर मातृशक्ति और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।




