Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कॉलेज में मिला अनोखा कांटेदार जीव, राजिंदर आलसिखा ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर। डॉ. अम्बेडकर महाविद्यालय श्रीगंगानगर में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब कॉलेज परिसर में एक अनोखा और बेहद प्यारा जीव दिखाई दिया। इस जीव के पूरे शरीर पर बड़ी संख्या में कांटे थे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जब इसे देखा तो इसकी सूचना भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्रीगंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को दी।
सूचना मिलते ही राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस जीव का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए जीव की पहचान इंडियन हेजहॉग (Indian Hedgehog) के रूप में हुई। कांटों से ढका यह छोटा जीव देखने में काफी आकर्षक और प्यारा था।
रेस्क्यू के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में भी इस अनोखे जीव को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। राजिंदर आलसिखा ने सुरक्षित तरीके से हेजहॉग को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला और बाद में उसे उसके प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, ताकि वह स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जी सके।

भगत सिंह रेस्क्यू टीम की ओर से लोगों से अपील की गई कि जंगल या खुले क्षेत्र में मिलने वाले वन्यजीवों को बिना जानकारी के पकड़ने या परेशान करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!