Uncategorized

गुगा नौमी पर विशाल भंडारा, समाजसेवियों को बाबा का स्वरूप देकर किया सम्मानित

लोकेश झा। इंडिया जागरण टुडे

समालखा। गुगा नौमी के पावन अवसर पर पट्टी कल्याणा गांव की अंदर वाली मेड़ी पर गुरु गोरखनाथ कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु गोरखनाथ जी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान मेड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। कमेटी के सदस्यों एवं सेवादारों ने भंडारे की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। गुरु गोरखनाथ कमेटी के प्रधान कृष्ण चौहान सहित सोनू जोगी, संदीप जोगी, राजेश और कमेटी के अन्य सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कमेटी की ओर से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों बलकार (बिल्लू चुलकाना), अमित नंबरदार (पट्टी कल्याणा) सहित कई गणमान्य लोगों को बाबा का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित समाजसेवियों ने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

आयोजकों ने कहा कि गुगा नौमी जैसे धार्मिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारा, सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक माहौल में गुरु गोरखनाथ जी का गुणगान किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के समापन पर गुरु गोरखनाथ कमेटी की ओर से भंडारे में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, सेवादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!