Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विराज फाउंडेशन की देव दर्शन यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न

 

चौमूं। विराज फाउंडेशन द्वारा आयोजित देव दर्शन यात्रा प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। यात्रा में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी, खोल के हनुमान जी, गोनेर स्थित जगदीश जी, करौली के मदन मोहन जी एवं कैला देवी माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि देव दर्शन यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। नगेन्द्र वशिष्ठ ने बताया की ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। देव दर्शन यात्रा में विराज फाउंडेशन के संरक्षक गोपाल शर्मा, महासचिव बनवारी लाल शर्मा, डॉ. सी.एम. सैनी, ओमप्रकाश रीडर, अशोक रेवड़का, डॉ. एम.के. अग्रवाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, रामलाल शेरावत, नारायण लाल शर्मा, मनोज शर्मा, डॉ. सीताराम कुमावत एवं महेंद्र घठाला, योगेश शर्मा सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!