उपभोक्ता कल्याण समिति ने अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मानसून से पहले कार्रवाई की उठाई मांग

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) श्री प्रकाशचंद्र को ज्ञापन सौंप कर शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नालियों के जल्द पुनःनिर्माण की मांग की।
समिति के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि स्थानीय नगर निकायों द्वारा पूर्व में शहर के विभिन्न बाजारों एवं रिहायशी क्षेत्रों में सड़कें चौड़ी करने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर चबूतरों व नालियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिनकी वजह से दुकानदारों एवं आम नागरिकों को बड़ी असुविधा हो रही है। लम्बे समय के बाद भी इन टूटी हुई नालियों का पुनः निर्माण नहीं करवाया जाने से आवागमन बाधित हो रहा है तथा इनका गन्दा पानी सड़कों पर बिखरा रहता है जिससे काफी गन्दगी रहती है और विभिन्न बीमारियां उत्पन्न होने का अन्देशा हो गया है। आने वाले मानसूनी सीजन में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण करने वाली है। उपभोक्ता कल्याण समिति ने अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन को इस मुद्दे पर तुरन्त संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए नालियों के पुनःनिर्माण का आदेश जारी कर सभी आम नागरिक उपभोक्ताओं को जल्द राहत प्रदान करने की मांग की जिस पर अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन ने जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया|
ज्ञापन के दौरान समिति प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू, संरक्षक आशा रामावत, मंजू पोखरना, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, जिलाध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला सचिव कमलेश बोडाना, एडवोकेट पीरूसिंह गौड़, अनिल मेहता सहित पदाधिकारीगण व सदस्य मौजूद थे|




