Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

शैम्पी अरोड़ा एनसीसीएचडब्ल्यूओ के बने प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

जयपुर। जाने-माने समाजसेवी शैम्पी अरोड़ा को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जनकल्याण संगठन एनसीसीएचडब्ल्यूओका राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उनके लंबे समय से किए जा रहे समाजहित के कार्यों, सक्रियता और जनसेवा से जुड़े प्रयासों का अवलोकन एवं जांच करने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शैम्पी अरोड़ा के समर्थकों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शैम्पी अरोड़ा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के साथ जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे जिम्मेदारीपूर्वक निभाते हुए समाज के हित में लगातार कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!