भोलानाथ साहित्यिक संस्था कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का विधायक ने किया पोस्टर विमोचन

6 दिसंबर को जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, पुस्तक का होगा विमोचन
जयपुर। भोलानाथ साहित्यिक संस्था की ओर से आगामी 6 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का पोस्टर 15 नवंबर 2026 को विधायक विद्याधर चौधरी (फुलेरा) द्वारा विमोचित किया गया।

संस्था की ओर से आयोजित इस साहित्यिक महाकुंभ में देश के अनेक राज्यों के साथ ही राजस्थान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवयित्रियां भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन के माध्यम से साहित्य और काव्य की विविध विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही साहित्यिक प्रतिभाओं का सम्मान एवं पुस्तक विमोचन भी किया जाएगा।संस्थापिका ललिता भोला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य साहित्यकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा साहित्य और संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जागृत करना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों ललिता भोला, सत्यरूपा तिवारी, सरोज पालीवाल, उर्मिला पाण्डेय, प्रिया चौधरी एवं योगेश्वर वत्स ने विधायक विद्याधर चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी साहित्यप्रेमियों से सहभागिता की अपील की।




