Uncategorized

नर सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं । शशिकांत कौशिक

समालखा (सुरेश निरंकारी)
समाज सेवा के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध समाजसेवी शशिकान्त कौशिक की विशिष्ट पहचान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शशिकान्त कौशिक ने शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शशिकान्त इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 5 अप्रैल 2020 से प्रतिदिन लगभग 2000 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। समालखा एवं सोनीपत में निशुल्क पब्लिक लाइब्रेरी, सोनीपत में निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर एवं दृष्टि नेत्र जांच केंद्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
चुलकाना धाम में श्याम भक्तों के लिए निशुल्क सेवा सदन,भोजन, ठहरने एवं लगभग एक एकड़ में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त धर्मार्थ जल सेवा, गौसेवा, कंबल वितरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 501 त्रिवेणियां लगवाने जैसे कार्य किए गए हैं।
शशिकान्त कौशिक ने अनेक अस्पतालों, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं सामाजिक संस्थाओं को लाखों रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। अपने स्वर्गीय पिता मास्टर सतपाल कौशिक की स्मृति में 721 वर्ग गज भूमि समाज को भगवान परशुराम भवन के निर्माण हेतु समर्पित की है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें लंदन (इंग्लैंड) में ब्रिटिश सांसदों द्वारा ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गई। शशिकान्त कौशिक का संकल्प वर्ष 2030 तक 101 करोड़ रुपये समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में समर्पित करना है।
उनका मानना है कि “दान से बड़ा कोई धर्म नहीं और नर सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है। फोटो कैप्शन शशिकांत कौशिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!