Uncategorized

श्री तारा एनक्लेव कालोनी के बेहतर विकास व देखभाल के लिए आरडब्ल्यूए ने गठित की तीन उप कमेटियां ।

 

समालखा (सुरेश निरंकारी )
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन श्री तारा एनक्लेव कालोनी ने प्रधान सुभाष रमन की अध्यक्षता में मीटिंग करके कालोनी के विकास व बेहतर देखभाल के लिए तीन उप कमेटियां गठित की हैं । मीटिंग की शुरुआत में आरडब्ल्यूए संरक्षक पीपी कपूर ने कालोनी के सुचारू विकास व जन समस्याओं के हल बारे सुझाव रखे । इस पर सर्वसम्मति से कालोनी की व्यवस्थित विकास के लिए उप कमेटियां गठित करने का फैसला हुआ । सर्वसम्मति से कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी रिटायर्ड सैनिक हरीश शर्मा के नेतृत्व में अजीत कुमार,सुमित शर्मा व सुरेंद्र छोकर सहित चार सदस्यीय कमेटी गठित को सौंपी गई है ।कालोनी में स्वच्छता कार्य की देख रेख के लिए रिटायर्ड सैनिक सुरेश छोकर की अगुवाई में अश्वनी त्यागी,बलबीर राठी,अमित सहरावत सहित चार सदस्यीय उप कमेटी बनाई गई । इसी प्रकार कालोनी में बिजली से संबंधित समस्याओं के हल के लिए राम चंद्र के नेतृत्व में जॉनी शर्मा,संदीप चौहान,जगबीर पंवार व प्रदीप मास्टर सहित पांच सदस्यीय उप कमेटी बनाई गई । कालोनी में रख रखाव का मासिक शुल्क एकत्रित करने के लिए कालोनी में सात ब्लॉक बना कर ब्लॉक वाइज उप कमेटियां गठित की गई हैं ।आरडब्ल्यूए कैशियर मनीष अम्बावत ने भी आय व व्यय का ब्यौरा मीटिंग में प्रस्तुत किया ।मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों ने मिलजुल कर आपसी भाई चारे व सद्भावना से कालोनी के विकास व रखरखाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया ।
मीटिंग में महासचिव जगबीर पंवार,कैशियर मनीष अम्बावत , सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक दयानंद छिक्कारा,राम पाल चौहान,प्रो सुखबीर सिंह,जोगेन्द्र सिंह,अजीत कुमार,मोनू राजावत,महिपाल,हर्ष तंवर,बीर आर्य,वीरेंद्र चौधरी,प्रदीप कौशिक,पंकज कुमार,संदीप चौहान,सुमित शर्मा,अमित चौहान,सुरेश फौजी,हरीश फौजी आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन श्री तारा एनक्लेव कॉलोनी वासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!