Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता अभियान, लगाया रासना का पौधा 

आलोक अवस्थी। इंडिया जागरण टुडे, ब्यूरो चीफ

जयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आरोग्य कुंज सेवा समिति द्वारा हेल्थ क्लब में औषधीय पौधों के महत्व को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई।

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान औषधीय गुणों से भरपूर रासना का पौधा रोपित किया गया तथा उपस्थित लोगों को औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं।
आरोग्य कुंज सेवा समिति के सचिव दीपेश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। हेल्थ क्लब के अध्यक्ष पुनीत चोपड़ा ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अनुराग, अमन चोपड़ा, राहुल सहित हेल्थ क्लब के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को प्रकृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया तथा हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!