गौशाला में वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

आलोक अवस्थी। इंडिया जागरण टुडे, ब्यूरो चीफ
जयपुर। 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्व समाज सेवा समिति, इंदिरा गांधी नगर, जयपुर के सदस्यों द्वारा श्री श्याम गौशाला, प्रताप नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शीशम, कदंब, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में पक्षियों एवं जीव-जंतुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर गौशाला परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परिंडे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. अशोक दुबे ने कहा कि पशु-पक्षी, कीट-पतंगे और मधुमक्खियां केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के मूल स्तंभ भी हैं। इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर दंभीलाल, नरेंद्र शर्मा, रामचंद्र सैनी, राजेश भट्ट, संदीप बानुड़ा, नीरज अवस्थी, रविंद्र टांक, विवेक शर्मा, मनीराम, राहुल, विनोद शर्मा, शिवांग, दीपक मिश्रा, डॉ. अंकित, डॉ. नरेंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।




