Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता का संगम बना सत्संग

श्रद्धालुओं को बताया राम भक्ति का महत्व, युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा

राम नाम जप एवं नशा मुक्ति पर प्रेरणादायक सत्संग आयोजित

योगेश्वर सिंह की रिपोर्ट

जयपुर। केवल ज्ञान विज्ञान सत्संग रामद्वारा, जयपुर द्वारा चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, 4C मंदिर परिसर में राम नाम जप के महत्व एवं नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को राम नाम जप की आध्यात्मिक शक्ति, मानसिक शांति तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि राम नाम का निरंतर स्मरण व्यक्ति को आत्मबल प्रदान करता है तथा उसके जीवन में सदाचार, संयम और सकारात्मकता का विकास करता है।सत्संग के दौरान युवाओं एवं समाज को नशे की बुराइयों से दूर रहने का संदेश देते हुए स्वस्थ, संस्कारित एवं अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसलिए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राम नाम जप का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। साथ ही उपस्थित जनों ने “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को दोहराते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।सत्संग का वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायी रहा तथा श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह खबर योगेश्वर सिंह द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!