Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे पर JVM में उमड़ा जनसैलाब, योग और संस्कारों का दिया संदेश

मुख्य अतिथि सुनील शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा ने स्वस्थ जीवन, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान

 

जयपुर, 22 जून। झोटवाड़ा के निवारू रोड स्थित जागृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (JVM) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, अभिभावकों तथा गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन व पारिवारिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड मंजू शर्मा रहीं। दोनों अतिथियों ने योग के महत्व और पारिवारिक संस्कारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही फादर्स डे के अवसर पर उन्होंने पिता के त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन को नमन करते हुए उन्हें परिवार और समाज की मजबूत नींव बताया। विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और संस्कार किसी भी उन्नत समाज के दो प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने संस्था द्वारा योग दिवस और फादर्स डे को एक साथ मनाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक मजबूती प्रदान करता है, जबकि माता-पिता के प्रति सम्मान हमें नैतिक रूप से समृद्ध बनाता है।

इस अवसर पर हरेंद्र पाल जादौन, नरेंद्र भूषण, हाकिम सिंह, हवा सिंह बुगालिया, अशोक जोशी, अजय सैनी, हिम्मत सिंह, हनीफ टाक, सतपाल गजराज, पवन बाबा, सुरेश गाठला, कमलेश कुमार, रतन अजमेरा, सुनील झाकड़, रामगोपाल भूरिया, संजू यादव, शारदा चौधरी, एच.के. श्रीवास्तव, जांगीर सिंह, रोहिताश गुर्जर एवं रण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर भरत शर्मा एवं जेवीएम स्कूल की प्रिंसिपल भव्या शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया।

अंत में राजेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को नियमित योग अपनाने एवं पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!