Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निर्जला एकादशी पर श्याम इंटर कंपनी ने किया आइसक्रीम वितरण

अमर सिंह धाकड़ की रिपोर्ट

जयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर झोटवाड़ा के निवारू रोड स्थित श्याम इंटर कंपनी की ओर से श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ आइसक्रीम वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़क किनारे विशेष काउंटर लगाकर राहगीरों एवं आमजन को नि:शुल्क आइसक्रीम वितरित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रसाद अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने आइसक्रीम ग्रहण कर राहत महसूस की। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा एवं पुण्य के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पुनीत कार्य में चंदू वैष्णव, कार्तिक वैद, नरेंद्र सिंह, टीया वैष्णव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खाटू श्याम जी का स्मरण करते हुए समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!