Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखपुर पहुंचे ज्ञान प्रकाश सिंह

 

जौनपुरवासियों की तरफ से विकास के लिए जताया आभार

गोरखपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखपुर में गौ पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास और सही दिशा लाता है। यही कारण है कि आज उन्होंने गोरखपुर आकर योगी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आशीर्वाद उनके जीवन को नई ताकत, नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और जनपद का विकास का संकल्प लेकर वे राजनीति में आए हैं। आज इसी संकल्प को और मजबूत करने का आशीर्वाद मिला। योगी आदित्यनाथ की सादगी, सरलता, सहजता और सहयोग करने की भावना से वे हमेशा प्रभावित रहे हैं और इसी को अपना मूल मंत्र मानकर आम जनता के बीच काम करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, विशाल बुनियादी ढांचे (एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल) का विकास और आर्थिक विकास हो रहा है। संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है,जिससे राज्य में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि आज जौनपुर में तेजी के साथ विकास हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के सारे अधूरे कार्य पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने जौनपुर के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!