Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

बस्ती के बच्चों संग सार्थक सेवा संस्थान ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

जयपुर। देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सार्थक सेवा संस्थान द्वारा बस्ती के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की आजीवन सदस्य आशा सैनी की माताजी मीरा सैनी, मनोहर जी एवं संस्था के सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना की गई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर सक्सेस क्लासेस की ओर से माधुरी जी, कनक मंगल एवं उनकी टीम ने बच्चों के करियर संबंधी सवालों का समाधान करते हुए उन्हें शिक्षा और भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में संस्था की ओर से उपस्थित गणमान्य अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। बच्चों ने लाठी संचालन का शानदार प्रदर्शन भी किया। संस्था की ओर से संदेश दिया गया कि बच्चों को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र ज्ञान और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को संस्था के सदस्यों मनु शर्मा, संजू जैन, नीतू पारेख, बिंदिया शर्मा, संतोष शिमला, आशा सैनी एवं अर्चना द्वारा उपहार भेंट किए गए। बच्चों को लड्डू एवं कचोरी का नाश्ता भी कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था की सह-संस्थापक बिंदिया शर्मा ने किया। अंत में संस्था के संस्थापक प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सार्थक सेवा संस्थान का यह आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!