डॉ. कंचन जैन को प्रतिष्ठित ‘इंडियन इंस्पिरेशन अवॉर्ड 2026’ से किया गया सम्मानित
15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मानव सेवा, सामाजिक योगदान और समाज को सशक्त बनाने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. कंचन जैन को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE), इंडिया’ द्वारा “इंडियन इंस्पिरेशन अवॉर्ड 2026″ (Indian Inspiration Award 2026) से सम्मानित किया गया है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अम्बेसडर प्रो. डॉ. टीकम सोनी ने डॉ. कंचन जैन के उल्लेखनीय प्रयासों, समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवीय सेवाओं की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। अम्बेसडर प्रो. डॉ. टीकम सोनी (संस्थापक एवं अध्यक्ष ):”डॉ. कंचन जैन का समर्पण और कार्य समाज को प्रेरित करने वाला है। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव के लिए संस्था उन्हें ‘इंडियन इंस्पिरेशन अवॉर्ड 2026’ प्रदान करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रही है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।”
डॉ. बी. एल. सैनी (प्राचार्य):”डॉ. कंचन जैन को ‘इंडियन इंस्पिरेशन अवॉर्ड’ मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, निष्ठा और समाज के प्रति उत्कृष्ट सोच का परिणाम है। उनका यह योगदान हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”
अशोक ठाकुर (आकाशवाणी कवि):”डॉ. कंचन जैन जी को स्वतंत्रता दिवस पर इस गरिमामयी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई। आपकी प्रेरणादायी सेवा यात्रा इसी प्रकार समाज को दिशा देती रहे और नए कीर्तिमान स्थापित करती रहे, यही मंगलकामना है।




