जयपुर में अशरफी ग्रुप ने आयोजित किया ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम, दिया अमन-भाईचारे और मोहब्बत का संदेश

जयपुर से पत्रकार साबिर कुरेशी की रिपोर्ट
जयपुर। अशरफी ग्रुप की ओर से जयपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी मनाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों को अमन, भाईचारे और आपसी मोहब्बत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम और सम्मान के साथ रहना चाहिए।ईद मिलादुन्नबी को पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ के जन्मदिवस की खुशी के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन और इंसानियत के लिए दिए गए संदेशों को याद किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा और मोहब्बत का संदेश पहुंचाना रहा। आयोजन के अंत में सभी लोगों ने देश में अमन और खुशहाली की दुआ की। हजरत मर्दन शाह बाबा की दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोoशमशेर रफीक अशरफी विद्याधर नगर क्षेत्र के सभी बड़े बुजुर्गों नौजवानों ने शिरकत की कार्यक्रम के अंत में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर ने सभी का शुक्रिया अदा किया विशेष बात यह रही की मौके पर क्षेत्रीय थाना अधिकारी सज्जन सिंह भी मौजूद रहे




