विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित गुलरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कराए गए इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण सोमवार को विधायक रमेश मिश्रा ने किया। पंडित काली प्रसाद पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म को सर्वोपरि मानती है। सनातनियों की आस्था सीधे ईश्वर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर उनके श्रद्धा और विश्वास के प्रमुख केंद्र हैं। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अब गांव, शहर और मजरे के मंदिरों के साथ उनके परिसर भी भव्य स्वरूप में नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई मजरा नहीं बचा है, जहां मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का कार्य न कराया गया हो। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने कहा कि जो काम 70 वर्षों में नहीं हो सका, उसे दो पंचवर्षीय से कम समय में पूरा कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पाण्डेय व राम आनंद पाण्डेय ने की।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ हर्षू पाठक, आर एस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक सुभाष दुबे, पूर्व जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पाण्डेय तथा प्रधान अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में कैलाश नाथ पाण्डेय सरपंच, समाजसेवी अमित सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता, सुशील कुमार तिवारी, संतोष दुबे, मदन पाठक, जोगेंद्र पांडे, अंबुज तिवारी, अखिलेश पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, विकास सिंह, विनय सिंह, मुरारी मिश्रा, मृदुल पाण्डेय बब्लू, लालमनि नाविक, हरिश्चंद्र नाविक, विनोद नाविक, संजय यादव, सूबेदार यादव, देवी यादव, जिलाजीत यादव, रामसांवर नाविक बुड़ई, मुरली यादव, प्रवेश पांडे, राजन पांडे, राहुल पांडे, नवीन पांडे आदि मौजूद रहे।




