महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने मनाया हिंदी दिवस

मुंबई। हिंदी के प्रचार-प्रसार में अनवरत समर्पित महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार प्रभा देवी मुंबई में धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदी सेवी, साहित्यकार, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित हुए। अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दूबे ने लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अकादमी द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय उपक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि, अभियान संस्था के प्रमुख व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र बताया कि हिंदी भाषी राज्यों के अलावा अहिंदी भाषी राज्यों में जहां हिंदी का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार हो रहा है वह महाराष्ट्र राज्य है। इस अवसर पर डॉ अजीत राय के संचालन में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। उनकी महाराष्ट्र पर रचित ‘ महाराष्ट्र है हमारा’ कविता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नागपुर से पधारी वीर रस की कवयित्री सुश्री श्रृद्धा शौर्य ने अपनी कविताओं से लोगों में जोश भर दिया उनका राम पर लिखी कविता खूब सराही गई। इस अवसर पर कवि राम सिंह, कवि अरुण दूबे, डाक्टर ऊषा दूबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडेय, समाजसेवी संतोष दीक्षित, विष्णुजीत पांडेय, राकेश सिंह, दिनेश वर्मा, बालगोविंद तिवारी, गजानन महातपुरकर,आर के सर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




