Uncategorized

गणपति बप्पा के दर्शन हेतु अपने शुभचिंतकों के यहां पहुंच रहे भक्त

 

मुंबई । महानगर में गणेशोत्सव 14 सितंबर 2026 से धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।जगह-जगह मंदिरों,पंडालों तथा अधिकतर घरों में पूजा पाठ महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों में किया जा‌ रहा है जो एकता भाईचारे को प्रतिष्ठापित करती है। ऐसे में पालघर जिले के जय विजय नगरी नालासोपारा में उत्कृष्ट कवियत्री किरण रमेश तिवारी के आवास पर बप्पा का आगमन हुआ जहां जयकारा लगाने एवं दर्शन हेतु कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के साथ रमेश तिवारी,किरण तिवारी,दीपेश,निशांत,जय, आशुतोष, शुभम,गौरव, कार्तिकेय उपस्थित रहे।

वहीं मीरारोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, महामंत्री सविता समाज संस्था प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ शांतिलाल शर्मा के निवास स्थान पर बप्पा का भव्य दर्शन करने मीरा भायंदर के वरिष्ठ समाजसेवी मदन सिंह,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,श्यामपाल शर्मा, समाजसेवी संतोष राम आसरे शर्मा,सविता समाज संस्था के ट्रस्टी शांतिलाल शर्मा के साथ महानगर के समाजसेवियों में एडवोकेट अनिल शर्मा भारत सरकार नोटरी,चन्द्रभूषण शर्मा अध्यक्ष एवं संस्थापक नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट,प्रेम कुमार शर्मा,रोशन शर्मा,अनिल शर्मा समाजसेवी घनश्याम शर्मा, रामजनम शर्मा,अवधेश शर्मा समाजसेवी एवं अनिल चौहान पत्रकार जैसे गणमान्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्यो ने गणपति बप्पा के पावन आगमन का दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!