Uncategorized

अध्यापक, कवि, लेखक एवं समीक्षक डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मानित से सम्मानित

 

कोटद्वार। ग्राम-जल्ठा (डबरालस्यूँ), पौड़ी गढ़वाल निवासी अध्यापक, कवि, साहित्यकार और समीक्षक डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल को एक नवंबर 2026 को कोटद्वार में उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण के हाथों, उत्तराखण्ड के शीर्षस्थ न्यूज़ चैनल ‘डिस्कवर उत्तराखण्ड 24 न्यूज़’ के सौजन्य से शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया गया।कोटद्वार स्थित TCG पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य भर से आये हुए राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र की लगभग 70 नामचीन विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 25 मेधावी, कुशल छात्र/छात्राओं को भी यह सम्मान प्रदान किया गया। राज्य के प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल डिस्कवर यूके 24 के सौजन्य से यह समारोह आयोजित किया गया था।अपने सम्बोधन में चैनल के चीफ एडिटर अम्बेश पन्त और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि उत्तराखण्ड गौरव सम्मान राज्य की श्रेष्ठ विभूतियों को इसलिए दिया जाता है, ताकि उनसे प्रेरित होकर युवा पीढ़ी भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हों। डॉ नरेश चन्द्र उनियाल ने इस सम्मान के लिए चयनित करने के लिए सम्मान समारोह के आयोजक अम्बेश पन्त और अरविन्द दोहरे तथा विधायक, कोटद्वार का हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!