Uncategorized
विधायक भडाना ने जरूरतमंद लोगों का मौके पर ही किया समाधान ।

समालखा (सुरेश निरंकारी) विधायक मनमोहन भडाना को गांव पट्टीकल्याणा में जरूरत मंद लोग मिले उन्होंने विधायक को अपनी समस्या बताई । विधायक ने तुरंत उनकी समस्या का समाधान किया । समस्या का समाधान होने पर गांव के लोगों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए उनकी जमकर तारीफ कि । इस मौके पर विधायक मनमोहन भडाना से बात कि गई तो उन्होंने कहा लोगों कि सेवा करना ही मेरा फर्ज है सेवा करने के लिए ही मैं राजनीति में आया हूं । गांव पट्टीकल्याणा में शुक्रवार को विधायक शोक संवेदना हेतु कार्यक्रम में गए थे इसके अलावा भी विधायक समालखा हल्के के अन्य कार्यक्रम में गए । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर, शारिक, सोनू छोकर,के अलावा अन्य लोग मौजूद थे ।




