Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान में अधिवक्ता पीरु सिंह गौड़ बने प्रदेश सह सचिव

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान के प्रधान कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक जैन एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के विधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता पीरु सिंह गौड़ को प्रदेश सह सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

मनोनयन की घोषणा के बाद समिति के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता पीरु सिंह गौड़ का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से समिति को नई मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल तथा युवा महिला अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!