Uncategorized

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टर्न ओवर पर टैक्स लगाया जाए: भवानजी

 

मुंबई। मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि सरकार को सभी तरह के टैक्स समाप्त करके देश में टर्न ओवर पर टैक्स लगाना चाहिए। इससे टैक्स सिस्टम सरल होगा तथा टैक्स चोरी रोकने में मदद मिल सकेगी।आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि दस लाख तक के टर्न ओवर पर 0 टैक्स, बीस लाख तक 1%टैक्स तथा 30 लाख तक के टर्न ओवर पर 3% टैक्स लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 % टैक्स से ज्यादा टैक्स नही लिया जाना चाहिए। यह सारा व्यवहार बैंक से होगा, न कोई अकाउंट बुक रखने की जरूरत न और कोई टैक्स, कैश में कारोबार होगा ही नहीं तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रॉपर्टी लेंगे तो उसका रजिस्ट्रेशन जरूरी होना चाहिए , सभी को अपनी प्रॉपर्टी, साधन साम्रगी, सोना, चांदी, हीरा मोती, जमीन जायदाद का विवरण डिक्लेयर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को देश मे एजूकेशन और उपचार फ्री करे और कुटुंब नियोजन करने वाले को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को*डिजिटल भारत, भयमुक्त भारत, क्राइममुक्त भारत, भ्रष्टाचारमुक्त भारत, नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत ,सशक्त भारत खुशहाल भारत बनाने में अपना योगदान करना चाहिए ताकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!