Uncategorized

स्वर्गीय बजरंग लाल पंडा की जन्मस्थली पर सुंदरकांड और अन्नकूट का भव्य आयोजन

मांचाड़ी में अन्नकूट महोत्सव: 300 ब्राह्मणों एवं बच्चों को भोजन के साथ धार्मिक पुस्तकें भेंट

मांचाड़ी-राजगढ़ (अलवर)। स्वर्गीय बजरंग लाल पंडा की जन्मस्थली मांचाड़ी में पंडान वाला बाग स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय पंडा के पुत्र नगेन्द्र वशिष्ठ एवं पुष्पा के सौजन्य से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात बालाजी महाराज की आरती की गई और इसके बाद पंगत प्रसादी के रूप में अन्नकूट का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 300 ब्राह्मणों एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित विप्रजनों एवं बच्चों को दक्षिणा के साथ प्रभु श्रीराम के आदर्शों से संबंधित हिंदी-अंग्रेजी पुस्तक, सुंदरकांड एवं आरती संग्रह सहित धार्मिक पुस्तकों का सेट भेंट किया गया। आयोजकों की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक संस्कारों, साहित्य एवं प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा कार्यक्रम में सतीश चंद्र गुप्ता (राजगढ़), बाबूलाल शर्मा एवं राम अवतार शर्मा (मांचाड़ी) का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। आयोजन श्रद्धा, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!