नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंडोली में ग्रामीण जनों द्वारा प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर( शिंभू सिंह शेखावत)
नीमकाथाना। ग्राम मंडोली में ग्रामीणजनों ने प्रशासन के विरोध स्वरूप नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण जनों का कहना था कि नीम का थाना के मंडोली ग्राम पंचायत में खनन माफियाओं द्वारा गांव की संपूर्ण पहाड़ी को नष्ट किया जा रहा है और हमारा पूरा गांव पहाड़ी पर बसा है इसके विरोध में हम सभी ग्रामीण जनों ने आंदोलन किया है , इस आंदोलन में सरकार के खिलाफ संपूर्ण ग्रामीणों का फूटा गुस्सा। समस्त ग्रामीण जनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह कैसी सरकार है एक तरफ तो कहती है,” देश धर्म का नाता है। गाय हमारी माता है”और दूसरे तरफ गोचर भूमि में खनन पट्टे दिए जा रहे हैं गांव वाले बोले गांव की हत्या हो जाएगी, और यदि प्रशासन ने हमारी मांग नहीं मानी तो हम आत्महत्या को भी मजबूरहोंगे। क्योंकि यह सिवाय चक भूमि है और इसे गोचर भूमि कर दी इसका हम विरोध करते हैं, और हमारी गांव की गोचर भूमि में जो गांए विचरण करती थी,वह अब कहां जाएंगी। हम समस्त ग्रामवासी किसी भी सूरत में गोचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। चाहे हमें आंदोलन को और तेज करना पड़े।




