Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर हाथोज धाम बनेगा आध्यात्मिक आस्था का केंद्र, पाँच दिवसीय महोत्सव में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

 

जे पी शर्मा। इंडिया जागरण टुडे

जयपुर। हाथोज धाम श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में हाथोज धाम पीठाधीश्वर एवं अखिल भारतीय संत समिति (राजस्थान) के अध्यक्ष स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के सान्निध्य में दिनांक 25 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पंचदिवसीय महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दिव्य झांकियां, अलौकिक श्रृंगार, श्रीराम नाम संकीर्तन, नृसिंह एवं वराह लीला, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, संत प्रवचन एवं गुरु मंत्र दीक्षा सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को महोत्सव का शुभारंभ विशेष फूल बंगला, दिव्य झांकी, महाआरती एवं संगीतमय सुंदरकाण्ड से होगा। दिनांक 26 जुलाई को फलों का दिव्य श्रृंगार, श्री गुरुकृपा सत्संग मंडल, जयपुर द्वारा श्रीराम नाम संकीर्तन, संतों के प्रवचन तथा सायंकाल भगवान नृसिंह लीला का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 जुलाई को भक्तों को भगवान वराह लीला के दिव्य दर्शन होंगे। 28 जुलाई को विशेष दिव्य झांकी, भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव का समापन 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु मंत्र दीक्षा, पूर्वाचार्य पूजन, व्यास पूजन एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ होगा। स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार, आत्मबोध एवं धर्ममार्ग के प्रदाता होते हैं। गुरु के सान्निध्य से ही जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सदाचार, सेवा एवं राष्ट्रभावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक जागरण को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों से पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!