Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्वेता फौजदार का विशेष इंटरव्यू रहा आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में जुड़े श्रोता

सुनितात्रिपाठी’अजय। इंडिया जागरण टूडे संवाद

बॉक्स एफएम रेडियो स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित विशेष इंटरव्यू कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान की चीफ मैनेजर (लॉ) एवं लीगल हेड श्वेता फौजदार ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन शिवाली गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्वेता फौजदार ने अपने अनुभव, कार्यक्षेत्र तथा बैंकिंग एवं कानून से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। उनकी सहज, स्पष्ट और प्रेरणादायक बातचीत ने श्रोताओं को काफी प्रभावित किया।

Oplus_131072

विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता लाइव जुड़े और बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रियाएं एवं सवाल साझा किए। श्रोताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के चलते पूरा कार्यक्रम बेहद जीवंत और संवादात्मक रहा। कार्यक्रम को लेकर श्रोताओं की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त हुईं।

श्वेता फौजदार ने बॉक्स एफएम के इस विशेष मंच की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवादात्मक कार्यक्रम लोगों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। बॉक्स एफएम के CEO मुकुल गोस्वामी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रोताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस विशेष सत्र को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!