अखिल समाज सेवा दल के सम्मान समारोह में क्राइम पत्रकार शैलजा बंसल का हुआ सम्मान

जयपुर, 21 जून 2026। अखिल समाज सेवा दल द्वारा होटल आंगन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में क्राइम पत्रकार एवं समाजसेवी शैलजा बंसल को उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित एवं नामी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारिता, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय लोगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया।
सम्मान प्राप्त करने पर शैलजा बंसल ने अखिल समाज सेवा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और जनहित के कार्यों के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




