बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में सुरेशचंद्र श्रीमाली लगातार 5 वीं बार विजयी

भीलवाड़ा । बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में भीलवाड़ा के सुरेशचंद्र श्रीमाली को आज विजयी घोषित किया गया है|
अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि सुरेशचंद्र श्रीमाली भीलवाड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन है| बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव अप्रैल में संपादित हुए जिसकी काउंटिंग विगत 3 माह से जारी है जिसमें अब तक 5 प्रत्याशी विजयी घोषित हो चुके हैं| बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव में विजयी होने के लिए 2615 वोट प्राप्त करने होते हैं| अब तक केवल 5 प्रत्याशियों ने ही ये वोट प्राप्त किये है| जिसमें पहले स्थान पर भीलवाड़ा के नीरज कुमार गुर्जर, दूसरे स्थान पर जयपुर से हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, तीसरे स्थान पर उदयपुर से रतन सिंह राव, चौथे स्थान पर जयपुर से भुवनेश शर्मा वे पांचवे स्थान पर भीलवाड़ा के सुरेश चंद्र श्रीमाली विजयी घोषित हो चुके हैं|
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता व 5 महिला अधिवक्ता निर्वाचित होगी व 2 महिला अधिवक्ता मनोनीत होगी| बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की काउंटिंग 3 माह से चल रही है और लगभग 7 से 10 दिन और काउंटिंग होगी|
सुरेशचंद्र श्रीमाली के विजयी होने पर भीलवाड़ा के अधिवक्ताओं में हर्ष की खुशी छा गई है| सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी| मेवाड़ में हर तरफ खुशी का माहौल है| सुरेश चंद्र श्रीमाली की जीत मेवाड़ के अधिवक्ताओं की जीत है, उनके विश्वास की जीत है| सुरेश चंद्र श्रीमाली की जीत पर भीलवाड़ा न्यायालय सहित पूरे मेवाड़ और संपूर्ण राजस्थान में खुशी व उत्सव मनाया जाएगा|
पीरू सिंह गौड़ एडवोकेट
भीलवाड़ा




