Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम

 

जौनपुर। शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर, जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण, कविता एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चों के उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। श्री बजरंग पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।समारोह की अध्यक्षता गौरव सिंह, डायरेक्टर/प्रबंधक, शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज, घनश्यामपुर, जौनपुर ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सी.पी. मित्तल, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, कांग्रेस तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, जौनपुर रहे।
मुख्य अतिथि सी.पी. मित्तल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का जो प्रयास शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज द्वारा किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से एक नई ऊर्जा एवं नई सोच का संचार हो रहा है। उन्होंने संस्था के प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, जौनपुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं संस्कार विकसित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य श्रीमती आरती सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी तथा कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। अध्यक्षीय संबोधन में श्री गौरव सिंह ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालय को और अधिक विकसित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर एवं तकनीकी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है और आने वाले समय में श्री बजरंग डिग्री कॉलेज को और विस्तार देने के साथ-साथ विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
समारोह में वीरेंद्र बहादुर सिंह,. वीरेंद्र कुमार तिवारी डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सविता पांडे, श्रीमती रीमा यादव, श्रीमती कांति यादव, कुमारी रक्षा तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, श्री दीपक अस्थान, श्रीराम जी, अमन तिवारी, पूर्व प्रधान भानु प्रताप यादव, रमेश सिंह, वैष्णवी सिंह, प्रेमनाथ प्रजापति,अनंत सिंह, पूजा सोनी** पल्लवी प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिमा दुबे, वाइस प्रिंसिपल, शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं डॉ. जैनेंद्र तिवारी, श्री बजरंग डिग्री कॉलेज ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!