Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

मेघदूत साहित्यिक संस्था’ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव ‘मेघ मल्हार’ धूमधाम से संपन्न

 

कुरुक्षेत्र। मेघदूत साहित्यिक संस्था का चतुर्थ वार्षिकोत्सव ‘मेघ मल्हार’ रविवार को पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया जहां काव्य कुरुक्षेत्र प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।साहित्यिक महाकुंभ में देश भर के 21 प्रदेशों से आए साहित्यकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ पुष्पाजंली व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।तत्पश्चात् संस्था के अध्यक्ष डाॅ रमेश चन्द्र विनोदी एवं प्रभारी अरुण कुमार अरुण ने स्वागत उद्बोधन में ‘मेघदूत’ की चार वर्षों की सफल साहित्यिक यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत किया।गुरु पद पर आसीन संस्था की वार्षिक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमरनाथ अग्रवाल, कवि राजेश्वर वशिष्ठ, अमिता अग्रवाल, डाॅ करुणा अथैया किरण, महेश शर्मा, अबरार अंसारी, दिव्या शर्मा, महेश बिसोरिया और संजीव शुक्ल सचिन, राधा अय्यर कस्तूरी, शिखा बाहेती अमृत, डाॅ प्रिया अवस्थी शर्मा और सुनीता कोगटा जागेटिया को व्यास शिखर सम्मान से सुशोभित किया गया। अति विशिष्ट अतिथियों में सत्य भूषण, गायत्री कौशल और डाॅ दीपक कौशिक का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथियों में साकेत कुमार, जय भगवान सिवाच,त्रिलोक कौशिक,राम चरण साथी,रजनीश राज, बलबीर सिंह मुद्गिल, सतीश धीमान, वंदना गुप्ता, रीटा ग्रोवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी रचनाकारों को साहित्य के प्रति उनके योगदान के लिए कलमवीर सम्मान से नवाजा गया।वार्षिक प्रतियोगिता के लिखित चरणों में मधु धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूचि श्री ने द्वितीय और डाॅ इन्दु अग्रवाल ने तृतीय, मोनिका प्रसाद ने चतुर्थ और काजू निषाद ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया। संस्था द्वारा शीर्ष 5 स्थान प्राप्त करने वाले रचनाकारों को मंच पर अलंकृत किया गया।मधु धीमान, रमा प्रवीर वर्मा और स्नेहलता पांडेय के मध्य मंचीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अपने उत्कृष्ट काव्य- पाठ के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्त कर रमा प्रवीर वर्मा विजेता बनी। उन्हें संस्था द्वारा ‘काव्य भारती’ की उपाधि से विभूषित किया गया।कार्यक्रम में दलीय स्पर्धा के तहत ‘अर्जुन वाहिनी’ ने ‘दल विजेता’ का खिताब अपने नाम किया। वाहिनी के सभी उपस्थित सदस्यों को मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।श्रेष्ठ सेनापति शशि लाहोटी व श्रेष्ठ सारथी रमा प्रवीर वर्मा के साथ सेनापति कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व सारथी नीरू गुप्ता मोहिनी को भी सम्मानित किया गया।दूसरे सत्र में संस्था के चतुर्थ वार्षिक संग्रह ‘धर्मभूमि’ का और मधु धीमान के प्रथम काव्य संग्रह ‘मधुरस’ का विमोचन हुआ।कार्यक्रम का कुशल संचालन रीना धीमान स्वर्ण और अबरार अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंच व्यवस्था का दायित्व सुनीता कोगटा जागेटिया और शिखा बाहेती का रहा।प्रबंधन मंडल के कुशल सदस्य एकता कोचर रेलन, योगी रमेश कुमार ने अतिथि आवभगत का दायित्व संभाला। सुमेधा सिसोदिया, गोपाल जिगर, अभिनव आलोक कर्ण और अरुणिमा दास ने अन्य सभी प्रबंध संभाले।मेघदूत परिवार से राजीव मिश्रा, वैशाली गोयल, कविता अग्रवाल, रबिंद्र कुमार मंडल, राजेन्द्र कुमार, पूनम पुष्करणा, भारती पुष्करणा, श्वेता चौहान, स्मिता चौहान, दीप्ति मित्तल,अंशु जैन,सिद्धी ढोभाल,संतोष भट्ट,संगीता शाह, रमा त्यागी ने उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा। दिनभर चले काव्य-सत्रों में 70 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।सम्मान समारोह के बाद महेश बिसोरिया ने सभी अतिथियों व रचनाकारों का आभार व्यक्त करते हुए, राष्ट्रगान के साथ आयोजन के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!