ब्रह्मपुरी में महंत रामेश्वर लाल शर्मा की 15वीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण व भंडारा आयोजित

जयपुर। ब्रह्मपुरी स्थित श्री नहर के गणेश जी महाराज uमंदिर, पावर हाउस के पीछे, माउंट रोड ब्रह्मपुरी में ब्रह्मलीन महंत परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 पंडित रामेश्वर लाल शर्मा जी की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम महंत पंडित जय शर्मा जी एवं युवाचार्य पंडित मानव शर्मा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए तथा लोगों को पौधे वितरित किए। इस अवसर पर श्रीमती अदिति शर्मा जी ने अखिल भारतीय धर्म संस्कृति शिक्षा विभाग की बहनों प्रेमलता जी, अनीता जी, मधु जी, गायत्री जी, बीना जी, सुनीता जी, रेखा जी सहित अन्य भक्त बहनों के साथ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लिया। उन्होंने महंत जी एवं युवाचार्य जी के आशीर्वाद से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।संध्या समय 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार का भाव देखने को मिला। अदिति शर्मा जी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत रामेश्वर लाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर सेवा, धर्म और पर्यावरण संरक्षण को जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करना उनके आदर्शों को स्मरण करने का सार्थक प्रयास है।




