श्री तारा एनक्लेव कालोनी (आरडब्ल्यूए) का प्रतिनिधिमंडल कालोनी की जनसमस्याओं के हल के लिए 28 अक्तूबर को नगर परिषद सचिव से मिलेगा ।

समालखा । लोकेश झा। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए)श्री तारा एनक्लेव कालोनी के प्रधान सुभाष रमन की अध्यक्षता में कालोनी मीटिंग की गई । इसमें कालोनी की जनसमस्याओं बारे विमर्श हुआ । मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार जन समस्याओं के हल के लिए 28 अक्तूबर को आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सचिव से मिलेगा । नगर परिषद को कालोनी में लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट्स , स्पीड ब्रेकर्स और स्टील बेंच रखवाने , कच्ची गलियों नालियों को बनवाने के लिए लोकेशन सहित सूची परिषद अधिकारियों को दी जाएगी,ताकि यह विकास कार्य जल्द हो पाएं। नगर परिषद द्वारा कालोनी में भेजे जा रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यों पर नज़र रखने के लिए एक जिम्मेवार व्यक्ति की ड्यूटी लगाने का निर्णय भी लिया गया । दीपावली से पहले कालोनी की मेन रोड़ पर साफ सफाई कार्य विशेष तौर पर कराया जाएगा । कालोनी के होनहार युवक युवतियों को सम्मानित करने व विद्यार्थियों, बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया । जल्द से जल्द जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटीज से कालोनी की आरडब्ल्यूए का नवीनीकरण करवाने का भी फैसला लिया गया ।
मीटिंग में आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष रमन, संरक्षक पीपी कपूर,महासचिव जगबीर पंवार, कैशियर मनीष अम्बावत,राम चंद्र आदि कई कालोनी वासी मौजूद रहे।




