गीतांजलि अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित, 124 लोगों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को दिया निशुल्क परामर्श, सामाजिक संगठनों ने किया सहयोग
जयपुर। निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित गीतांजलि अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. रामबाबू गर्ग, स्त्री एवं निःसंतान विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि गर्ग, मनोचिकित्सक डॉ. अनिल कुमावत तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय अग्रवाल ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 14 के पार्षद दिग्विजय सिंह परसरामपुरिया, कृष्ण अवतार अग्रवाल, अखिलेश गर्ग, श्रीकांत अग्रवाल, विनीता, उषा, नमिता अग्रवाल एवं टीना अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजिस्टर्ड तथा अग्रवाल समाज संगठन (निवारू-कालवाड रोड) ने शिविर में सहयोग प्रदान किया। आयोजित शिविर में कुल 124 लोगों ने पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच सुविधा का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।




