Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं परिंडा बांधो अभियान का आयोजन

 

जयपुर। 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड एवं जनसेविका मंजू शर्मा के नेतृत्व में अन्नपूर्णा नारी संगठन, ब्लॉक कांग्रेस एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं परिंडा बांधो अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल परिसर में प्रातः 7 बजे किया गया। सुबह का समय होने के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-दया का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। मंजू शर्मा ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पक्षियों और अन्य जीवों के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, वृक्षों की रक्षा करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!