Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सुरीला कारवां में शहर के शौकिया और प्रोफेशनल सिंगर्स करेंगे परफॉर्म – महाराणा प्रताप सभागार में 14 को होगा कार्यक्रम

 

जयपुर। संकल्प कल्चरल सोसायटी का लाइव आर्केस्ट्रा म्यूजिकल प्रोग्राम सुरीला कारवां 14 जून  को शाम 6.15 बजे यहां  महाराणा प्रताप सभागार में संजोया जाएगा। संस्था संस्थापक व चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि देश के मशहूर आर्केस्ट्रा डो-रे-मी के साथ शहर के कई नामी प्रोफेशनल्स और शौकिया सिंगर्स परफोर्मेंस देेंगे। संस्था की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जया शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद उभरते नए सिंगर को प्लेटफॉर्म देना भी है। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, डॉ. साकेत माथुर, सुमंत मुखर्जी, शिखा माथुर, विनय शर्मा, कविता आर्य, कीर्ति शर्मा, जया शर्मा, सतीश जैन, जया शर्मा, किशोर सरावगी, अनिल कुमार शर्मा,निकिता बंसल, सरिता काला,शीना माथुर, नवीन अग्रवाल, राम माहेश्वरी, हेमन्त सोनखिया, विनय डुढोरिया, अश्विनी कुमार वाधवा प्रस्तुति देंगे।

प्रोफेशनल सिंगर्स में दो पुरुष और तीन महिला तथा पन्द्रह शौकिया कलाकार संकल्प कल्चरल सोसायटी के होंगे, जो  अपने मीठे तरन्नुम से शहर के लोगों के दिलों को छुएंगे। कार्यक्रम में मशहूर साउंड रिकॉर्डिस्ट, मेंडोलिन व गिटारिस्ट विवेक उपाध्याय को सम्मानित करेगी।  म्यूजिक  अरेंजर एंड डायरेक्टर सतीश पोपली ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा डो-रे-मी के अनुभवी संगीतकारों के समूह ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी दमदार प्रस्तुति से अलग पहचान बनाई है।
——————————– Poonam Chandra 9461585406

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!