Uncategorized

बीरेन्द्र शाह फाउंडेशन द्वारा ‘विरासत’ पत्रिका का भव्य लोकार्पण, “नीरजा के स्वर” एवं महादेवी वर्मा स्मृति संगोष्ठी संपन्न :

​
श्री बीरेन्द्र शाह फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘विरासत’ के *सिनेमा विशेषांक* का भव्य लोकार्पण नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट (NGMA) के शानदार ऑडिटोरियम में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्ष रागिनी बीरेन्द्र शाह, विशिष्ट अतिथि दिनेश वर्मा (नीलम पब्लिकेशन), मुख्य अतिथि ( अतिथि संपादक) प्रो. डॉ. मिसाल (विरासत) रहे ।
​इस अवसर प्रबंध निदेशक आशीष शाह , प्रसून शाह एवं पत्रिका की कार्यकारी संपादक डॉ वर्षा महेश, संपादक मधु चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य भाजपा के मुख्य महासचिव व महाराष्ट्र प्रदेश माननीय निरंजन डावखरे ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस, महाराष्ट्र दिवस, और अन्य सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों को रागिनी ताई एक रंगोली की तरह सजाती हैं, उसमें रंग भरती हैं और उन्हें अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम की शुरुआत पल्लवी रानी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और शाह परिवार की बालिकाओं के सुंदर नृत्य से हुई। पत्रिका के लोकार्पण के उपरांत महादेवी वर्मा की स्मृति में ‘नीरजा के स्वर’ कवि सम्मेलन ,जिसमें शहर की प्रसिद्ध कवि , कवियित्रियों – आनंद सिंह जी, यशपाल सिंह, सरोज सुमन , अंजनी कुमार , अमित उपमन्यु, संध्या यादव, डॉ अनामिका दुबे “निधि”ने अपनी कविताओं से समा बांधा।
​इसके पश्चात महादेवी वर्मा को समर्पित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ सरस्वती अय्यर , चित्रा देसाई, गंगाशरण सिंह, रामकुमार जी और डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र ने महादेवी जी के जीवन और साहित्य पर ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की। एक भारत श्रेष्ठ भारत की सर चिटणिस एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना हजारे जी ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया । डॉक्टर वर्षा महेश के कुशल मंच संचालन ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। प्रबंध निदेशक प्रसून शाह ने आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर व अभिनेता अक्षय कुमार सिंह, महाराष्ट्र साहित्य अकादमी के निर्वतमान अध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे, डॉ. कृपाशंकर मिश्र एवं बिपिन गुप्ता (मेनेजिंग डायरेक्टर दैनिक जागरण) सहित मुंबई के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के हिंदी विभागाध्यक्ष, साहित्यकार , पत्रकार, और संगीतकार, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ और समापन जलपान की सुंदर व्यवस्था के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!